BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सर्दियों में रोजाना खाना चाहिए गुड़, ये मौसमी बीमारियां नहीं आएंगी पास - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, November 21, 2021

सर्दियों में रोजाना खाना चाहिए गुड़, ये मौसमी बीमारियां नहीं आएंगी पास



सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में सर्दी-जुकाम और नजला जैसा समस्याएं आ हो जाती है. आज हम आपको सर्दियों में गुड़ खाने के फायदे बताने जा रहे हैं. बता दें कि चीनी हमारे स्वास्थ्य के लिए जितनी नुसानदायक होती है गुड़ उतना ही फायदेमंद. गुड़ एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो हर घर की किचन में आसानी से मिल जाता है, बावजूद इसके कुछ लोगों गुड़ खाना बिल्कुल पसंद नहीं करते. गुड़ में ऐसे कई ओषधीय गुण मौजूद होते हैं जो हमें कई तरह की परेशानियों और बीमारियों से छुटकारा दिलाते हैं. आज हम आपको गुड़ के कुछ ऐसे ही गुणों के बारे में बताएंगे जिन्हें जानकर यकीनन आप आज से गुड़ खाना शुरु कर देंगे.

पेट रोग में रामबाण है गुड़ खाना

गुड़ पेट के कई रोगों के लिए रामबाण का काम करता है. अगर आप रोजाना खाली पेट गुड़ का खाते हैं तो कब्ज, पेट गैस, एसिडिटी जैसे रोग दूर हो जाएंगे. गुड़ खाने से पाचन क्रिया मजबूत होगी और पेट से संबंधित रोगों से आपको छुटकारा मिल जाएगा.

जोड़ों और घुटने के दर्द में पहुंचाता है आराम

गुड़ घुटने के दर्द के रोगियों के लिए भी लाभदायक होता है. ऐसे में जिन लोगों के जोड़ों और घुटनों में लगातार दर्द रहता हो उन्हें तुरंत गुड़ का सेवन शुरु कर देना चाहिए. जोड़ों और घुटनों के दर्द से निजात पाने के लिए थोड़े से गुड़ को अदरक के साथ खाएं. इससे जोड़ों और घुटनों के दर्द से जल्द आराम मिलना शुरु हो जाएगा.

खून की कमी में दूर करने में लाभदायक



अगर आपके शरीर में खून की कमी हो गई है. तो तुरंत गुड़ खाना शुरु कर दें. गुड़ में भरपूर मात्रा में आयरन की मात्रा होती है. अगर आप रोजाना गुड़ खाते हैं तो आपको कभी आयरन की कमी नहीं होगी. साथ ही इससे खून भी साफ होता है.

चेहरे की रंगत निखारता है गुड़

गुड़ में मौजूद आरयर शरीर के खून को साफ करता है. गुड़ खाने से शरीर में मौजूद हानिकारक टोक्सिन को बाहर निकल जाते हैं. जिससे आपके चेहरे का रंग साफ होने लगता है. इसीलिए जो लोग रोजाना गुड़ खाते हैं उनके चेहरे पर हमेशा निखार रहता है.

No comments:

Post a Comment